{"_id":"6ac689481dc0b4f7e60c7a26","slug":"utilization-of-treated-sewage-water-for-irrigation-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162519-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में सीवर के उपचारित पानी का 100 प्रतिशत सिंचाई में उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में सीवर के उपचारित पानी का 100 प्रतिशत सिंचाई में उपयोग
Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा कार्यप्रणाली के बारे मे
फतेहाबाद। शहर के सीवर से निकलने वाले पानी को उपचारित कर 100 प्रतिशत सिंचाई कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता राजेश बंसल ने बुधवार को फतेहाबाद पहुंचकर इस व्यवस्था का निरीक्षण किया और जल संरक्षण की पहल की सराहना की।
मुख्य अभियंता ने शहर की सीवरेज व्यवस्था और मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से एसटीपी की क्षमता, प्रतिदिन पहुंचने वाले सीवरेज, उपचारित पानी की मात्रा और ट्रीटमेंट प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपचारित पानी का दोबारा उपयोग भूजल और ताजे पानी पर निर्भरता कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीवरेज कार्यों में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीवरेज कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की पालना में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीओ सतपाल रोज, जेई बलविंद्र सिंह समेत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।