{"_id":"6ac68babad12d19b350f6909","slug":"pledge-for-a-viksit-bharat-developed-india-taken-during-the-seva-jyoti-yatra-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162513-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेवा ज्योति यात्रा में विकसित भारत का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेवा ज्योति यात्रा में विकसित भारत का संकल्प लिया
Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा (सेवा ज्योति यात्रा) में शामिल मुख्य
फतेहाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को डीपीआरसी हॉल से पंचायत भवन तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेद पाल मुख्यातिथि रहे। यात्रा में सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा डीपीआरसी हॉल से शुरू होकर पंचायत भवन पहुंची। इस दौरान लोगों को सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ और किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
डीसी डॉ. विवेक भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। डीएवी स्कूल और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़, नप उपाध्यक्ष सविता टुटेजा आदि मौजूद रहे।