{"_id":"6ac5ebdaf5da214c3f0fd344","slug":"video-video-janamathana-para-ayathhaya-pahaca-ajaya-raya-2027-ma-kagarasa-ka-sarakara-ka-kaya-thava-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्मदिन पर अयोध्या पहुंचे अजय राय, 2027 में कांग्रेस की सरकार का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्मदिन पर अयोध्या पहुंचे अजय राय, 2027 में कांग्रेस की सरकार का किया दावा
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने काशी से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन कर भगवान हनुमंतलला का आशीर्वाद लिया। अजय राय ने कहा कि जन्मदिन पर रामनगरी आकर भगवान राम के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना और लोगों के बीच बने रहना है।
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि देश और राष्ट्र की बात है। 2027 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।