{"_id":"6ac5e04e859a1a66070dce90","slug":"video-solan-ramleela-not-organized-pakka-stage-demand-jagdamba-ramleela-mandal-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: लिखित आश्वासन मिला तो दशहरे पर निकालेंगे सिर्फ शोभायात्रा, शहर में नहीं होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: लिखित आश्वासन मिला तो दशहरे पर निकालेंगे सिर्फ शोभायात्रा, शहर में नहीं होगी रामलीला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 AM IST
Link Copied
शहर में इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा। पिछले करीब 45 वर्षों से सोलन में रामलीला का आयोजन कर रहे जगदंबा रामलीला मंडल ने पक्का मंच उपलब्ध न होने के चलते इस बार रामलीला नहीं करने का निर्णय लिया है। रामलीला मंडल का आरोप है कि नगर निगम की ओर से लंबे समय से पक्का मंच बनाने को लेकर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हुई। जगदंबा रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य एवं निर्देशक हरीश मारवाह ने कहा कि शहर में रामलीला के मंचन के लिए पक्के मंच की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछली मेयर से भी मुलाकात की गई थी और इस बार नई मेयर के समक्ष भी मामला रखा गया। इसके बावजूद अभी तक पक्का मंच उपलब्ध नहीं हो पाया है।
मारवाह के अनुसार मंडल की ओर से करीब 10 बार मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन हर बार मंच बनाने का आश्वासन ही मिला। हरीश मारवाह ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा। हालांकि, अगर नगर निगम की ओर से उन्हें पक्का मंच बनाने का लिखित आश्वासन दिया जाता है तो जगदंबा रामलीला मंडल दशहरे के दिन सिर्फ शोभायात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि मंडल काफी समय से पक्के मंच की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि इस बार मंच के मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। इस दौरान रामलीला मंडल के संरक्षक मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, महासचिव सुमित खन्ना सहित रामलीला मंडल के कलाकार मौजूद रहे। सोलन शहर में चार दशक से अधिक समय से चली आ रही रामलीला के इस बार मंचन नहीं होने के फैसले से रामलीला प्रेमियों में भी निराशा देखने को मिल सकती है। अब निगाहें नगर निगम की ओर हैं कि पक्के मंच को लेकर मंडल को क्या आश्वासन दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।