Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Street construction remains pending for a year and a half; residents begin a protest.
{"_id":"6aec96eaf1b40d31a7080ef3","slug":"video-fatehabad-street-construction-remains-pending-for-a-year-and-a-half-residents-begin-a-protest-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: डेढ़ साल से नहीं हुआ गली का निर्माण, लोगों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: डेढ़ साल से नहीं हुआ गली का निर्माण, लोगों ने शुरू किया धरना
फतेहाबाद। शहर में ओम निवास स्कूल वाली गली का निर्माण नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। गली में रहने वाले करीब 35 से 40 परिवार पिछले डेढ़ साल से परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एक निजी कॉलोनी काटे जाने के बाद उसके संचालकों ने गली पर स्टे ले रखा है। इसके चलते गली का निर्माण कार्य रुका हुआ है और स्थानीय निवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आर्यन ग्रोवर, रामनिवास और ज्योति रानी ने बताया कि गली से निजी कॉलोनी के भारी ट्रक गुजरते हैं। इससे गली में बनी सीवरेज लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। सीवरेज टूटने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, गली की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है।
उन्होंने बताया कि गली निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण लोगों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और गली का निर्माण करवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।