{"_id":"6aa3c81fbda4454a45039ebd","slug":"video-fatehabad-increasing-mobile-phone-usage-is-affecting-the-brain-and-body-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल दिमाग और शरीर पर डाल रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल दिमाग और शरीर पर डाल रहा असर
फतेहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन सिरसा रोड स्थित डिवाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के दिमाग और शरीर पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। इसका सीधा प्रभाव पढ़ाई, एकाग्रता और भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। बच्चे अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें और उसे हासिल करने के लिए नियमित रूप से मेहनत करें। समय का सही प्रबंधन, अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की राह आसान बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल पर अनावश्यक समय बर्बाद करने के बजाय पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में समय लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सीमा मक्कड़, प्रबंधन समिति सदस्य शकुंतला गढवाल, देवेंद्र सिंह दहिया, प्रशासक सुमन टुटेजा, आकाश कुमार, कौशल्या, पूजा, मीनू समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। देवेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए हमें जागरूक होना जरूरी है। प्रिंसिपल सीमा मक्कड़ ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी है, जब तक लाइसेंस न बनें तब तक ड्राइविंग न करें। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक थाना से एएसआई राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। एएसआई सुमन ने कहा कि अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है या फिर कोई छेड़खानी होती है तो तुरंत डायल 112 पर कॉल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।