{"_id":"6a9ff3c14fee997dc307549b","slug":"video-fatehabad-garbage-cleared-under-police-guard-protesting-employees-detained-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पुलिस की मौजूदगी में उठाया गया कचरा, हंगामा कर रहे कर्मचारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पुलिस की मौजूदगी में उठाया गया कचरा, हंगामा कर रहे कर्मचारी हिरासत में
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर सामने आ गया। जिला प्रशासन की ओर से शहर में सफाई अभियान शुरू किया गया तो नगर परिषद के धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी सेक्टर-3 के पास मौके पर पहुंच गए और अभियान का विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने शहर में सफाई अभियान जारी रखा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन उनके धरने को बलपूर्वक उठाने का प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह गंदगी जमा होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन को फॉगिंग करवाने की पेशकश भी की थी, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान देने के बजाय प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर है तो उनके साथ बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डयूटी मजिस्टेट एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि शहर के अंदर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का विरोध कर रहे कर्मचारियों को स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रशासन का प्रयास है कि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।