{"_id":"6aa04bc25c93b76aca0a2af1","slug":"work-halted-after-soil-was-used-instead-of-crushed-stone-and-gravel-in-road-construction-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160746-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क निर्माण में क्रशर-बजरी की जगह मिट्टी डालने पर काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क निर्माण में क्रशर-बजरी की जगह मिट्टी डालने पर काम रुकवाया
Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सड़क निर्माण को लेकर जांच करते हुए अधिकारी संवाद
फतेहाबाद। मॉडल टाउन और गुरुनानकपुरा के बीच सीनियर मॉडल स्कूल से अस्पताल मोड़ तक बन रही सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। क्रशर-बजरी की जगह मिट्टी डालने की शिकायत पर पार्षदों और जेई ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क आरसीसी की बननी है। इसके बेस में क्रशर और बजरी की निर्धारित परत बिछाने के बजाय मिट्टी डाली जा रही है। करीब साढ़े 17 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
निर्माण में मिट्टी के इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम का विरोध किया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि निर्धारित सामग्री की जगह मिट्टी इस्तेमाल होने से सड़क की मजबूती प्रभावित होगी। बारिश में सड़क धंसने और टूटने की आशंका भी रहेगी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पार्षद अर्जुन कटारिया, पार्षद कपिल खत्री और जेई नरेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया और सामग्री की गुणवत्ता की जांच के बाद ही काम शुरू करने की बात कही।
पार्षद कपिल खत्री ने कहा कि नियम के अनुसार बेस में पांच इंच सामग्री डाली जानी है। आरोप है कि क्रशर और बजरी की जगह मिट्टी डाली जा रही है। इसके ऊपर आरसीसी की परत डालकर काम पूरा करने की तैयारी है।
पार्षद अर्जुन कटारिया ने कहा कि शिकायत मिलने पर जेई नरेंद्र को मौके पर बुलाया गया। काम फिलहाल रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार ही कराया जाएगा। मानकों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
-
निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया गया है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, जेई, नगर परिषद