फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hopes for medals in state-level competitions; players await arrangements for shade and water

Fatehabad News: राज्यस्तरीय मुकाबलों में पदकों की उम्मीद, खिलाड़ियों को छांव और पानी के इंतजाम का इंतजार

Tue, 08 Sep 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hopes for medals in state-level competitions; players await arrangements for shade and water
फतेहाबाद। डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मंच पर बिना पंखे व कूलर के बैठे ​खिलाड़ी।
फतेहाबाद। राज्यस्तरीय जूडो और बेसबाल प्रतियोगिता में पदक जीतने पहुंचे खिलाड़ियों को भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ा। खेल मैदान के पास छांव और पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को वापस ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। दूर-दराज के जिलों से आए खिलाड़ियों को खेल के बाद आराम के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिला। कई खिलाड़ी पेड़ों की छांव में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि खेल के दौरान काफी शारीरिक मेहनत होती है। इसके बाद आराम के लिए भीषण गर्मी में छांव नहीं मिलने से थकान और परेशानी बढ़ जाती है। मैदान के आसपास बैठने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आई। खिलाड़ियों को खुले में बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की व्यवस्था भी सीमित रही। मैदान के पास नाममात्र के कैंपर रखे गए थे। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण इनसे ही पानी की जरूरत पूरी करनी पड़ी। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का कहना है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी आते हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी और ठंडक की व्यवस्था जरूरी है।
जहां बैठने के लिए शेड की व्यवस्था थी वहां पंखे या कूलर नहीं लगाए गए थे। उमस और गर्मी के बीच खिलाड़ियों को शेड में भी राहत नहीं मिल सकी। प्रतियोगिता में एक समय पर कुल चार टीमों के खेलने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में अन्य टीमों के खिलाड़ियों को अपनी बारी के इंतजार में लंबे समय तक मैदान के आसपास रहना पड़ा।
खिलाड़ी मोनिका, विकास, प्रदीप, समीक्षा और सलोनी ने बताया कि वे दूर-दराज के जिलों से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी मूलभूत जरूरतों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में जुटे रहे। दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें मैदान से बाहर गर्मी और अव्यवस्था से जूझना पड़ा। राज्यस्तरीय आयोजन में खिलाड़ियों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।
----------
रात में स्कूल में रुकने के लिए खिलाड़ियों को पैदल जाना पड़ा
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला मुख्यालय पर कई स्कूलों में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई। भट्टू रोड पर शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी खिलाड़ियों के रुकने के लिए व्यवस्था की गई लेकिन रात साढ़े 8 बजे तक खिलाड़ी पैदल ही स्कूल की तरफ जाते हुए मिले। खिलाड़ियों ने बताया कि वह खाना खाकर आए हैं और अब रात को रुकने के लिए शारदा स्कूल में व्यवस्था की गई है जहां पर वह पैदल ही जा रहे हैं स्कूल करीब 2 से ढाई किलोमीटर दूर है।
-----------
राज्यस्तरीय खेलों को लेकर व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को परेशानी न आए इस बारे में विशेष ध्यान रखा गया है। अगर फिर भी कहीं कमी है तो उसे सुधारा जाएगा।


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मंच पर बिना पंखे व कूलर के बैठे खिलाड़ी।

फतेहाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मंच पर बिना पंखे व कूलर के बैठे खिलाड़ी।

फतेहाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मंच पर बिना पंखे व कूलर के बैठे खिलाड़ी।

फतेहाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मंच पर बिना पंखे व कूलर के बैठे खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed