{"_id":"6aa04d6aca287f3b9d015ef4","slug":"outrage-over-offensive-post-regarding-sikhism-complaint-lodged-with-police-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-160784-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिख धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट से रोष, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिख धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट से रोष, पुलिस को दी शिकायत
Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिटी थाना में दरी बिछाकर बैठी सिख संगत :संवाद
रतिया। सोशल मीडिया पर सिख धर्म और धार्मिक हस्तियों पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से सिख समाज में रोष है। ग्रंथी सभा हरियाणा के स्टेट प्रधान ज्ञानी हाकम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएसपी कुलवंत सिंह को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत लेने में देरी पर सिख संगत ने शहर थाना परिसर में दरी बिछाकर विरोध जताया। इसी दौरान डीएसपी कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। संगत ने उन्हें लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव मिराना निवासी धर्मपाल बर्तिया खुद को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का अध्यक्ष बताता है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर सिख समाज, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह और भाई जगतार सिंह हवारा के बारे में आपत्तिजनक, अभद्र और धमकी भरे पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ऐसी सामग्री से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे क्षेत्र की शांति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों से जुड़ी सामग्री होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पुलिस से इस बारे में निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रंथी सभा प्रधान ज्ञानी हाकम सिंह के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह, काका सिंह, गुरमैल सिंह, गुरचरण सिंह, फते सिंह भुलर और जरनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।