फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   firm asked for details on work completion

Fatehabad News: 80 से 90 प्रतिशत कम दर पर टेंडर, फर्म से मांगा काम पूरा करने का हिसाब

Tue, 08 Sep 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
firm asked for details on work completion
रतिया। नागपुर खंड के गांवों में जिला योजना से होने वाले विकास कार्यों के लिए एक फर्म ने निर्धारित दरों से 80 से 90 प्रतिशत कम पर निविदाएं भरी हैं। इतनी कम दरें आने पर बीडीपीओ विकास लांग्यान ने फर्म को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

फर्म से पूछा गया है कि इतनी कम दर पर विकास कार्य किस तरह पूरे किए जाएंगे। मजदूरों को निर्धारित मजदूरी का पूरा भुगतान कैसे किया जाएगा। अधिकारियों के समक्ष इस प्रक्रिया के बारे में शिकायत भी पहुंची है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य योजना एवं विकास अधिकारी अनुराग ढालिया ने 30 जुलाई को जिला योजना वर्ष 2026-27 के तहत नागपुर खंड के लिए एक करोड़ 3 लाख 47 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। इस राशि से गलियों, शेड, व्यायामशाला, आरसीसी पाइपलाइन, वालीबॉल कोर्ट और सुरक्षा दीवार सहित कई विकास कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादूपुर की श्मशान भूमि में लोहे के शेड और फर्श पर 9 लाख रुपये खर्च होंगे। नकटा में व्यायामशाला के लिए 10 लाख रुपये और चनकोठी में गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाइपलाइन पर 4.50 लाख रुपये स्वीकृत हैं। चनकोठी पंचायत घर में लोहे के शेड के लिए 5 लाख रुपये रखे गए हैं।
खुंबर में खुनन मार्ग से रिछपाल सिंह की ढाणी तक गली के लिए 6 लाख और लोक निर्माण विभाग मार्ग से हरभगवान नारंग से किशोर नारंग के खेत तक गली के लिए 4.43 लाख रुपये स्वीकृत हैं। नागपुर में तेनू के घर से रामा असीजा के घर तक गली पर 7.47 लाख रुपये और मलवाला में रणजीत सिंह से तन सिंह के घर तक गली पर 7 लाख रुपये खर्च होंगे।
जल्लोपुर के लर्निंग सेंटर में लोहे के शेड के लिए 8 लाख और राजीव गांधी केंद्र के शेड के लिए 5 लाख रुपये निर्धारित हैं। नूरकी अली के खेल मैदान में वालीबॉल कोर्ट पर 6.50 लाख रुपये खर्च होंगे। कारिया की श्मशान भूमि में लोहे के शेड के लिए 5 लाख और पिछड़ा वर्ग चौपाल के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
पिलछियां में नायब सिंह से निक्का सिंह के घर तक गली के लिए 6.57 लाख रुपये तथा भरोला वाली में हनुमान मंदिर से जलघर की फिरनी तक सुरक्षा दीवार के लिए 7 लाख रुपये रखे गए हैं। पंचायती राज विभाग ने इन कार्यों के लिए मजदूरी संबंधी निविदाएं आमंत्रित की थीं।
बताया जा रहा है कि एक ही फर्म ने सभी कार्यों में 80 से 90 प्रतिशत कम दरें भरीं। इतनी कम दरों के कारण अन्य फर्मों को काम नहीं मिलने की स्थिति पर भी अधिकारियों के समक्ष शिकायत पहुंची है।

------
गुणवत्ता के बारे में भी उठे सवाल
बीडीपीओ विकास लांग्यान ने बताया कि फर्म द्वारा बेहद कम दर पर निविदा भरने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही इतनी कम दर पर कार्य करते हुए मजदूरों को पूरी मजदूरी का भुगतान किया जाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। फर्म के जवाब के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed