{"_id":"68289928ef843451c7003d91","slug":"video-dgp-shatru-jeet-kapoor-in-fatehabad-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीजीपी शत्रु जीत कपूर बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक्टिव हुए थे पाकिस्तानी जासूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी शत्रु जीत कपूर बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक्टिव हुए थे पाकिस्तानी जासूस
लघु सचिवालय में शनिवार को डीजीपी शत्रु जीत कपूर के द्वारा पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। इस दौरान उन्होंने नशे से निपटने के लिए अहम दिशा निर्देश जारी किए। मीडिया से बातचीत करते हुए शत्रु जीत कपूर ने कहा कि नशे से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सजग है।
मेडिकल स्टोर संचालकों को भी यह हिदायत दे दी गई है कि जिन दवाइयां का इस्तेमाल नशे में होता है उन्हें बेचते समय पूरी सावधानी बरती जाए। डीजीपी ने कहा कि आज उनके द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि सूखे नशे पर भी लगाम लगाई जाए।
हरियाणा में लगातार मिल रहे पाकिस्तानी जासूसों के सवाल पर डीजीपी ने कहा की यह जासूस तो पहले से ही थे लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह है अचानक से एक्टिव हुए। इसके बाद यह सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में आ गए। हरियाणा पुलिस के द्वारा सभी से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसिंयों के द्वारा सूचना तंत्र को बेहतर किया गया है। इसके चलते कई जासूस हरियाणा पुलिस के द्वारा काबू किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।