Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Community feasts (bhandaras) were organized across the city on the occasion of the Annakut festival, with devotees partaking in the prasad.
{"_id":"6af35f11eb8b0436c2088a8f","slug":"video-community-feasts-bhandaras-were-organized-across-the-city-on-the-occasion-of-the-annakut-festival-with-devotees-partaking-in-the-prasad-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
फतेहाबाद। अन्नकूट पर्व पर शहर में चिल्ली वाली धर्मशाला और शिव नगर स्थित शिव मंदिर में भंडारे लगाए गए। चिल्ली वाली धर्मशाला में श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से अन्नकूट का लंगर आयोजित किया गया, जबकि शिव नगर के शिव मंदिर में श्री शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट ने भंडारे की व्यवस्था की। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं को बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। दोपहर साढ़े 12 बजे आरती होने के बाद लंगर का वितरण शुरू किया गया। दो घंटे में ही दोनों स्थानों पर करीब तीन हजार लोगों के लिए बना लंगर समाप्त हो गया।
चिल्ली वाली धर्मशाला में श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से लगाए गए लंगर में बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, हलवा और पूड़ी का प्रसाद तैयार किया गया। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शिव नगर स्थित शिव मंदिर में श्री शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित भंडारे में पूड़ी, आलू की सब्जी, बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी परोसी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।