Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Canter driver enters 'No Entry' zone; accused of attempting to run over traffic police personnel who stopped him.
{"_id":"6abcfe34a2ede6f88b0d7b68","slug":"video-canter-driver-enters-no-entry-zone-accused-of-attempting-to-run-over-traffic-police-personnel-who-stopped-him-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में घुसा कैंटर चालक, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोका तो कुचलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में घुसा कैंटर चालक, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोका तो कुचलने का आरोप
फतेहाबाद। शहर के लाल बत्ती चौक पर बुधवार दोपहर को उस समय हंगामा हो गया, जब नो एंट्री में घुसे एक कैंटर चालक को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोक लिया। आरोप है कि रोकने पर कैंटर चालक ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी कैंटर चालक को नियमों का उल्लंघन करने पर रोककर कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने कैंटर को वहां से भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि कैंटर भगाने के दौरान चालक ने पुलिस कर्मचारियों को कुचलने की भी कोशिश की।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को काबू कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में होमगार्ड कुलदीप को चोट लगी है। हालांकि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है कि जानबूझकर कैंटर दौड़ने का प्रयास किया गया है या गलती से आगे बढ़ा है।
-
सुबह 8 से 10 बजे तक नो एंट्री
शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लागू रहती है। लालबत्ती चौक पर होमगार्ड सुनील और कुलदीप की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार दोपहर एक कैंटर चालक नो एंट्री के दौरान वाहन लेकर लालबत्ती चौक पर पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कुलदीप ने उसे रोककर कैंटर एक तरफ लगाने के लिए कहा। ड्राइवर ने कैंटर को एक तरफ लगाने के बजाय वाहन आगे बढ़ा दिया। होमगार्ड ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो कैंटर उसकी तरफ बढ़ गया। इस दौरान कुलदीप के हाथ पर चोट लग गई।
-
ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह का कहना है कि लालबत्ती पर होमगार्ड ने कैं टर को रोकने का प्रयास किया है। कैंटर किस कारण से आगे बढ़ा है, इसको लेकर फिलहाल थाने में दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।