{"_id":"6abcd46f244253fa940325fc","slug":"video-operation-by-cia-and-ratia-city-police-in-fatehabad-two-accused-arrested-with-illegal-weapons-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सीआईए और शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सीआईए और शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
सीआईए रतिया और शहर रतिया पुलिस ने अपनी-अपनी कार्रवाई में अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक कार बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए रतिया पुलिस ने टोहाना रोड बाईपास स्थित घग्घर नदी के पास की। गश्त के दौरान बुढलाडा रोड की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर चालक, वार्ड नंबर चार, पुरानी गौशाला मोहल्ला निवासी बब्बू उर्फ पोपल ने कार को तेज गति से टोहाना बाईपास की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार बंद हो गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने चालक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसमें मैगजीन में 4 कारतूस मिले। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बब्बू उर्फ पोपल के खिलाफ थाना शहर रतिया में कुल 21 मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2019 से 2026 तक मारपीट, धमकी, हथियार, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। इनमें 2020 का एक मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित भी बताया गया है।
दूसरी कार्रवाई थाना शहर रतिया पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित सुखमणी नहर ब्रांच के पास की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक, वार्ड नंबर 12, अरोड़ा कॉलोनी निवासी नितिश को देखा। पुलिस वाहन को देखकर वह पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी काली जींस की जेब से .315 बोर का देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नितिश के खिलाफ भी कुल आठ अभियोग दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और पूर्व में दर्ज विभिन्न आपराधिक धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से आए, इन्हें किसने उपलब्ध करवाया और इनका संभावित इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।