Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bullion market decked out for Dhanteras shopping; special preparations range from silver coins to auspicious idols.
{"_id":"6aeb1daddf343992560e48f6","slug":"video-bullion-market-decked-out-for-dhanteras-shopping-special-preparations-range-from-silver-coins-to-auspicious-idols-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीदारी के लिए सजा सर्राफा बाजार, चांदी के सिक्कों से लेकर शुभ मूर्तियों तक की विशेष तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खरीदारी के लिए सजा सर्राफा बाजार, चांदी के सिक्कों से लेकर शुभ मूर्तियों तक की विशेष तैयारी
टोहाना। धनतेरस को लेकर शहर के सर्राफा बाजार में रौनक लौटने लगी है। सोना-चांदी खरीदने की परंपरा को देखते हुए ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। दुकानों पर चांदी के सिक्कों, शुभ मूर्तियों और सोने के सिक्कों की आकर्षक रेंज उपलब्ध करवाई गई है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वजन और डिजाइन के आभूषण भी तैयार किए गए हैं।
-
अरशान ज्वेलर्स के अरशान ने बताया कि धनतेरस के लिए 10 ग्राम से लेकर एक किलो तक के चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं। इसके अलावा हाथी, गाय-बछड़ा, राम दरबार, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ चांदी के नोट भी तैयार करवाए गए हैं। ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार हर तरह का सामान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद धनतेरस को लेकर लोगों में खरीदारी का उत्साह बना हुआ है।
-
ज्वेर्ल्स विकास वर्मा ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए 24 कैरेट सोने के सिक्के भी तैयार किए गए हैं। इन पर 100 प्रतिशत वापसी की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी में हर तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। यदि किसी ग्राहक को पसंद का डिजाइन नहीं मिलता तो उसकी मांग के अनुसार तैयार करवाकर दिया जाएगा।
-
बढ़े रेट से ग्राहक असमजस में
ज्वेलर्स का कहना है कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि बचत और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ा है। हालांकि भावों में तेजी से बदलाव के कारण आम खरीदार असमंजस में हैं। उन्होंने सरकार से सोने-चांदी के भावों पर निगरानी रखने की मांग की, ताकि कीमती धातुएं आम आदमी की पहुंच में बनी रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।