{"_id":"6b01d5df39569b22a404e901","slug":"instead-of-causing-harm-to-others-resolve-to-work-for-their-well-being-atimukt-muni-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-165031-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों का अहित करने के बजाय उनके हित का संकल्प लें : अतिमुक्त मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों का अहित करने के बजाय उनके हित का संकल्प लें : अतिमुक्त मुनि
Sat, 21 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुलां। गांव के जैन स्थानक में प्रवचन के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
कुलां। अतिमुक्त मुनि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को दूसरों का कुछ बिगाड़ने की भावना रखने के बजाय किसी का अहित नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए। दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश अंततः खुद के लिए भी नुकसानदायक साबित होती है।
वे शनिवार को गांव कुलां के जैन स्थानक में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने हिरण्यकशिपु का उदाहरण देते हुए बताया कि उसे वरदान मिला था कि घर या बाहर, दिन या रात में, शस्त्र या अस्त्र से तथा मनुष्य या देव कोई भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकेगा।
मुनि महाराज ने कहा कि यदि व्यक्ति भी चाहता है कि दुनिया में कोई उसका अहित न कर सके तो उसे हिरण्यकशिपु बनने के बजाय यह संकल्प लेना चाहिए कि वह किसी का अहित नहीं करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि दुर्योधन ने पांडवों को नष्ट करने के हजारों प्रयास किए लेकिन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सका। इसके विपरीत पांडव और मजबूत होते गए। इसलिए व्यक्ति को कभी दुर्योधन नहीं बनना चाहिए और दूसरों का बुरा करने से बचना चाहिए। इस अवसर पर रूपचंद जैन और राम सोनी ने परिवार सहित श्रद्धालुओं को महाराज के प्रवचन सुनने के लिए आमंत्रित किया।