{"_id":"6b01d70d6aab37c5790a0066","slug":"several-passenger-trains-will-be-affected-due-to-rail-line-doubling-in-ludhiana-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-165042-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लुधियाना में रेल लाइन दोहरीकरण से कई यात्री ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लुधियाना में रेल लाइन दोहरीकरण से कई यात्री ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Sat, 21 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का दृश्य। संवाद
जाखल/टोहाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य के चलते जाखल से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 8 जनवरी तक प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के फेरे रद्द करने और कुछ को बीच रास्ते से चलाने का निर्णय लिया है।
इनमें हिसार, सिरसा, भिवानी, चूरू और लुधियाना की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे मुख्यालय की ओर से 20 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार कार्य 21 नवंबर से शुरू होकर 8 जनवरी तक अलग-अलग चरणों में चलेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 54603 हिसार-लुधियाना के फेरे 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर और 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक निर्धारित तारीखों में रद्द रहेंगे।
इसी तरह ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-चूरू 21 नवंबर से 8 जनवरी तक और ट्रेन संख्या 54605 चूरू-लुधियाना 22 नवंबर से 9 जनवरी तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 54606 लुधियाना-हिसार के फेरे 22 से 25 नवंबर, 15 व 16 दिसंबर और 29 दिसंबर से 9 जनवरी तक निर्धारित तारीखों में रद्द किए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 54635 हिसार-लुधियाना और 54636 लुधियाना-हिसार का संचालन भी अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जाखल स्टेशन पर ही समाप्त होगी ट्रेन
रेलवे के आदेश अनुसार ट्रेन नंबर 54053 जींद-लुधियाना और 54054 लुधियाना-जींद का संचालन भी प्रभावित होगा। 15 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक निर्धारित दिनों में ट्रेन नंबर 54053 जाखल स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 54054 जाखल स्टेशन से ही रवाना होगी।
-- -- -- -- -- --
आठ जनवरी तक पूरा होगा कार्य
रेलवे द्वारा लुधियाना-बद्दोवाल और लुधियाना-गिल सेक्शन में दोहरीकरण से जुड़े कार्य के तहत विभिन्न चरणों में तकनीकी काम करवाया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य 8 जनवरी 2027 तक कार्य पूरा कर रेल परिचालन सामान्य करने का है। इस दौरान अन्य पैसेंजर और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले वे अपनी ट्रेन की स्थिति, रद्दीकरण और बदले हुए संचालन की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस पर जांच लें।