फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrival of narma is in full swing at the grain markets of Fatehabad; farmers are happy to receive prices above the MSP, with daily rates ranging from ₹8,800 to ₹9,050 per quintal.

फतेहाबाद: अनाज मंडियों में नरमा की आवक जोरों पर, एमएसपी से अधिक भाव मिलने पर किसान खुश, रोजाना मिल रहा 8800 से 9050 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव

Thu, 10 Sep 2026 07:01 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:01 PM IST
Arrival of narma is in full swing at the grain markets of Fatehabad; farmers are happy to receive prices above the MSP, with daily rates ranging from ₹8,800 to ₹9,050 per quintal.
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों नरमा की आवक जोरों पर है। मंडियों में रोजाना 1000 क्विंटल से अधिक नरमा की ढेरियां पहुंच रही हैं। इस बार नरमा के अच्छे भाव के साथ बंपर पैदावार होने से किसान खुश है। किसानों को उत्पादन बेहतर रहने और बाजार में अच्छे दाम मिलने से उन्हें फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद है । नरमा की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की तुलना में किसानों को निजी खरीद में अधिक भाव मिल रहा है। सरकार की ओर से मध्यम रेशे की नरमा का एमएसपी 8,267 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि उच्च किस्म के रेशे वाली नरमा के लिए 8,667 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले मंडियों में निजी व्यापारी किसानों से नरमा की खरीद 8,800 रुपये से लेकर 9,050 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव पर कर रहे हैं। इससे किसानों को एमएसपी के मुकाबले बेहतर दाम मिल रहा है। गुणवत्ता के आधार पर भाव में अंतर अनाज मंडी में नरमा के भाव उसकी गुणवत्ता, नमी और रेशे की गुणवत्ता के आधार पर तय हो रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता और कम नमी वाली नरमा को व्यापारी अपेक्षाकृत ऊंचे भाव पर खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में इसी तरह भाव बने रहे तो उन्हें लागत निकालने के बाद अच्छा मुनाफा हो सकता है। बंपर पैदावार से बढ़ी किसानों की उम्मीद इस सीजन में भट्टू व फतेहाबाद क्षेत्र में नरमा की पैदावार भी अच्छी है। किसानों के अनुसार प्रति एकड़ में 8 से 10 क्विंटल तक नरमा का उत्पादन होने का अनुमान है। बेहतर पैदावार होने से किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर खेतों में फसल का उत्पादन अच्छा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मंडियों में एमएसपी से अधिक भाव मिलने से आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसान अब मंडियों में नरमा लेकर पहुंच रहे हैं और बाजार के भाव पर नजर बनाए हुए हैं। किसान सुभाष ने कहा कि उम्मीद है कि आवक बढ़ने के बावजूद बाजार में नरमा के भाव मजबूत बने रहेंगे, किसानों को अपनी मेहनत और लागत का बेहतर मूल्य मिलने के आसार है। मंडी में पहुंचते ही नरमा की खरीद हो गई है। वहीं कुकड़ांवली से आए किसान राजेंद्र ने कहा कि मैं वीरवार को सुबह अनाज मंडी में नरमा की फसल लेकर अनाज मंडी आया था सुबह 11 बजे ही निजी व्यापारियों की ओर से मेरी फसल की खरीद हो गई है। मुझे 8800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला है। फतेहाबाद मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने कहा कि अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। निजी व्यापारियों की ओर से नरमा की खरीद जारी है। मंडी में किसानों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आइटा चैंपियनशिप सीरीज का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

10 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, सड़क किनारे अवैध खोखे और रैंप हटाए; कबाड़ वाहन भी हटाए

10 Sep 2026

VIDEO: गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर, कारीगरी मूर्तियों को दे रहे अंतिम रूप

10 Sep 2026

मेरठ में खटीक समाज ने दलित बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर और दवा वितरण की मांग की, सीएमओ ने दिया आश्वासन

10 Sep 2026

झांसी नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: अरविंद खटीक तय समय सीमा में जमा नहीं कर पाए पर्चा

10 Sep 2026
विज्ञापन

अब्बास-निकहत की बांदा कोर्ट में पेशी, सुनवाई के बाद मीडिया से बनाई दूरी

10 Sep 2026

गाजियाबाद: साबिर 315 गैंग ने नाबालिग और परिजनों पर किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

10 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: दुकान गिराने के विरोध में सपा नेत्री का धरना, एसडीएम और एसीपी ने लिया ज्ञापन

10 Sep 2026

पनैठी-गंगीरी रोड पर जुगाड़ वाहन से ऑटो की टक्कर

10 Sep 2026

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

10 Sep 2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में दिलाई शपथ, विशेषज्ञों ने कहा- व्यवहार में बदलाव को समय रहते पहचानना जरूरी

10 Sep 2026

26 साल बाद शिमला जिला परिषद में भाजपा की वापसी, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी और मनाया जश्न

10 Sep 2026

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, टिकट बंटवारे को लेकर साधा निशाना

10 Sep 2026

76.04% मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के नतीजों का इंतजार

10 Sep 2026

राजा की शोभायात्रा में शराबी युवक की दबंगई: आरक्षक से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

10 Sep 2026

जालंधर में पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर शोक जताने पहुंचे नेता

10 Sep 2026

अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर दलित समाज का जालंधर बंद

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

पूर्वी दिल्ली में एमसीडी का चल रहा हथौड़ा: लक्ष्मी नगर से न्यू अशोक नगर तक अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी

10 Sep 2026

गुरुग्राम में फायरिंग से हड़कंप: 45 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या, जानें पुलिस ने क्या कहा

10 Sep 2026

चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदाकिनी पर सुरक्षा का घेरा

10 Sep 2026

हाईवे पर हादसे का लाइव वीडियो: फरीदाबाद में चलती बाइक रेलिंग से टकराई, दिल्ली जा रहे थे दोनों

10 Sep 2026

नारनौल के पाल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 146 ग्रामीणों को मिला उपचार

शिमला: शूटिंग चैंपियनशिप में निशाने पर सटीकता और जीत का लक्ष्य, दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

10 Sep 2026

लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आयुष इंटर्न चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

10 Sep 2026

हापुड़ में चले लात-घूंसे: लेनदेन का विवाद मारपीट तक पहुंचा, दो पक्षों में भिड़ंत; सामने आया वीडियो

10 Sep 2026

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शुरू

10 Sep 2026

कुल्लू: हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

10 Sep 2026

हमीरपुर: 22 दिन से भूख हड़ताल, फिर भी नहीं सुनी आवाज; आक्रोशित विद्यार्थी परिषद ने तकनीकी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी

रोहतक में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, भाजपा के दो पार्षदों ने दिया निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed