Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Arrival of narma is in full swing at the grain markets of Fatehabad; farmers are happy to receive prices above the MSP, with daily rates ranging from ₹8,800 to ₹9,050 per quintal.
{"_id":"6aa2b14a05efe7ea340e4f7e","slug":"video-arrival-of-narma-is-in-full-swing-at-the-grain-markets-of-fatehabad-farmers-are-happy-to-receive-prices-above-the-msp-with-daily-rates-ranging-from-rs8800-to-rs9050-per-quintal-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: अनाज मंडियों में नरमा की आवक जोरों पर, एमएसपी से अधिक भाव मिलने पर किसान खुश, रोजाना मिल रहा 8800 से 9050 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: अनाज मंडियों में नरमा की आवक जोरों पर, एमएसपी से अधिक भाव मिलने पर किसान खुश, रोजाना मिल रहा 8800 से 9050 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों नरमा की आवक जोरों पर है। मंडियों में रोजाना 1000 क्विंटल से अधिक नरमा की ढेरियां पहुंच रही हैं। इस बार नरमा के अच्छे भाव के साथ बंपर पैदावार होने से किसान खुश है। किसानों को उत्पादन बेहतर रहने और बाजार में अच्छे दाम मिलने से उन्हें फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद है
।
नरमा की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की तुलना में किसानों को निजी खरीद में अधिक भाव मिल रहा है। सरकार की ओर से मध्यम रेशे की नरमा का एमएसपी 8,267 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि उच्च किस्म के रेशे वाली नरमा के लिए 8,667 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले मंडियों में निजी व्यापारी किसानों से नरमा की खरीद 8,800 रुपये से लेकर 9,050 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव पर कर रहे हैं। इससे किसानों को एमएसपी के मुकाबले बेहतर दाम मिल रहा है।
गुणवत्ता के आधार पर भाव में अंतर
अनाज मंडी में नरमा के भाव उसकी गुणवत्ता, नमी और रेशे की गुणवत्ता के आधार पर तय हो रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता और कम नमी वाली नरमा को व्यापारी अपेक्षाकृत ऊंचे भाव पर खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में इसी तरह भाव बने रहे तो उन्हें लागत निकालने के बाद अच्छा मुनाफा हो सकता है।
बंपर पैदावार से बढ़ी किसानों की उम्मीद
इस सीजन में भट्टू व फतेहाबाद क्षेत्र में नरमा की पैदावार भी अच्छी है। किसानों के अनुसार प्रति एकड़ में 8 से 10 क्विंटल तक नरमा का उत्पादन होने का अनुमान है। बेहतर पैदावार होने से किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर खेतों में फसल का उत्पादन अच्छा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मंडियों में एमएसपी से अधिक भाव मिलने से आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसान अब मंडियों में नरमा लेकर पहुंच रहे हैं और बाजार के भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
किसान सुभाष ने कहा कि उम्मीद है कि आवक बढ़ने के बावजूद बाजार में नरमा के भाव मजबूत बने रहेंगे, किसानों को अपनी मेहनत और लागत का बेहतर मूल्य मिलने के आसार है। मंडी में पहुंचते ही नरमा की खरीद हो गई है।
वहीं कुकड़ांवली से आए किसान राजेंद्र ने कहा कि मैं वीरवार को सुबह अनाज मंडी में नरमा की फसल लेकर अनाज मंडी आया था सुबह 11 बजे ही निजी व्यापारियों की ओर से मेरी फसल की खरीद हो गई है। मुझे 8800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला है।
फतेहाबाद मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने कहा कि अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। निजी व्यापारियों की ओर से नरमा की खरीद जारी है। मंडी में किसानों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।