Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Allegations of illegal extortion at ancestral livestock enclosures; Od community submits memorandum to BJP state president
{"_id":"6af6fa0b2a537f66390bc252","slug":"video-allegations-of-illegal-extortion-at-ancestral-livestock-enclosures-od-community-submits-memorandum-to-bjp-state-president-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुश्तैनी पशु बाड़ों पर अवैध वसूली का आरोप, ओड समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्तैनी पशु बाड़ों पर अवैध वसूली का आरोप, ओड समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रतिया। गांव नंगल और आसपास के क्षेत्रों में ओड समाज के पुश्तैनी पशु बाड़ों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पशु व्यापारियों ने पंजाब के कुछ लोगों पर ठेकेदार बनकर प्रति भैंस 2500 रुपये और प्रति कटड़ा 1000 रुपये मांगने तथा रकम नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ओड समाज के पशु व्यापारियों ने गांव नंगल में बैठक की। इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जलोपुर में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के निवास पर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
पशु व्यापारियों जिला पार्षद प्रतिनिधि धोलू मजोका, पूर्व सरपंच छिंदरपाल मजोका, उपदेश दाऊ, सुरेश सेठी, राजिंदर मजोका, मलूक चंद, नंद लाल, दर्शी अहरवा, बिंटू राजपूत, गब्बर सिंह, निक्का राम और संजय कुमार
ने बताया कि कुछ लोग स्वयं को पशु ठेकेदार बताकर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने हरियाणा सरकार से गांव नंगल में लगने वाले पशु बाड़ों का ठेका लिया है। आरोप है कि ये लोग पशु व्यापारियों पर प्रति भैंस 2500 रुपये और प्रति कटड़ा 1000 रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। रकम नहीं देने पर पशु बाड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ये पशु बाड़े उनके पुश्तैनी हैं और वर्षों से यहां पशु खरीदने-बेचने का काम किया जा रहा है। इससे पहले कभी भी उनसे किसी प्रकार का कर नहीं लिया गया। ओड समाज के लोग हरियाणा और पंजाब के विभिन्न गांवों से पशु खरीदकर सरकार से मान्यता प्राप्त मंडियों में बेचते हैं। इसी कारोबार से उनके परिवारों का गुजर-बसर होता है।
प्रदेशाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिकायत पर तत्काल बीडीपीओ रतिया को मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद बीडीपीओ रतिया ने पुलिस को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत नंगल और सरदारेवाला में चल रहे अवैध पशु मेलों को बंद करवाने के लिए पुलिस सहायता मांगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।