Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, an SPO standing outside a police outpost was hit by a Scorpio; his condition is critical.
{"_id":"6af6ce31832f5650790510a2","slug":"video-in-fatehabad-an-spo-standing-outside-a-police-outpost-was-hit-by-a-scorpio-his-condition-is-critical-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
रतिया रोड पर गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के बाहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस विभाग में तैनात एसपीओ को टक्कर मार दी। हादसे में एसपीओ नरेंद्र निवासी ढाबी कलां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। घायल एसपीओ को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
एसपीओ नरेंद्र गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े थे। इसी दौरान फतेहाबाद से रतिया की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक रुकने के बजाय मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस चालक और स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।