Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
1 million quintals of paddy arrive at the grain market in Fatehabad; procurement to remain suspended for three days.
{"_id":"6aeea7aa3c589ebd97074db1","slug":"video-1-million-quintals-of-paddy-arrive-at-the-grain-market-in-fatehabad-procurement-to-remain-suspended-for-three-days-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अनाज मंडी में 10 लाख क्विंटल धान की आवक, तीन दिन बंद रहेगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अनाज मंडी में 10 लाख क्विंटल धान की आवक, तीन दिन बंद रहेगी खरीद
टोहाना अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते जाम की स्थिति बन गई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि अब तक मंडी में लगभग 10 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 8 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जबकि लगभग पौने 7 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग भी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पुरानी मंडी और शहर की मंडियों में पिछले दो-चार दिन से जाम की स्थिति बनी हुई थी। वाहनों की लंबी कतारों से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए मंडी एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि तीन दिन तक मंडी में धान की खरीद बंद रहेगी। इन तीन दिनों में सिर्फ लिफ्टिंग का काम चलेगा, ताकि मंडी को खाली कराया जा सके और जाम से राहत मिल सके।
सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि फूस उठाने के लिए ठेकेदार को नियमित रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं। जाम की वजह से फूस उठाने वाले वाहनों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही थी, जिससे फूस उठान प्रभावित हो रहा था। अब मंडी में जाम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। लगभग जाम समाप्त हो चुका है और फूस उठान भी रूटीन में शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि स्थिति और सामान्य हो जाएगी। मंडी प्रशासन लिफ्टिंग कार्य पर विशेष नजर रखे हुए है। किसानों से अपील की गई है कि वे तीन दिन तक मंडी में नया धान लेकर न आएं, ताकि पहले से पड़े धान की लिफ्टिंग पूरी हो सके। इसके बाद खरीद कार्य सुचारू रूप से फिर शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।