{"_id":"673a030a6b16f7c8640ed658","slug":"video-1134-students-of-charkhi-dadri-appeared-for-nmms-exam","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी के 1134 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी के 1134 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा
चरखी दादरी शहर के पांच केंद्रों पर शनिवार को एनएमएमएस परीक्षा यानि राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इनमें 1134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 200 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
इसके साथ ही हाजिरी प्रतिशत 80 फीसदी रहा।
बता दें कि शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय, वैश्य कन्या विद्यालय, वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदि पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान पुलिस भी केंद्रों पर तैनात रही और नकली रहित परीक्षा करवाई गई। परीक्षा के लिए जिले 1334 विद्यार्थियों का चयन किया गया। लेकिन शनिवार को केवल 1134 विद्यार्थी ही केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। इनमें कोई विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ आया और स्कूलों से भी शिक्षक विद्यार्थियों को वाहनों में लेकर आए। इसके बाद सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के बाद आपस में भी प्रश्नों की तुलना व मूल्यांकन किया। वहीं बोर्ड की ओर परीक्षा लेने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई। परीक्षा प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में नकल रोकने लिए फ्लाइंग टीमों ने दौरा किया।
जानिये क्या है एनएमएमएस योजना...
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा एससीईआरटी की ओर से आयोजित की जाती है। इसमें केवल आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं और यह राशि हर 1000 रुपये में मिलती है। इस योजना का लाभ विद्यार्थी को 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति के तौर पर दिया जाता है और केवल राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ही शामिल गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।