{"_id":"6aad90ce8ee489e27e051f55","slug":"seven-accused-arrested-red-handed-while-gambling-in-madhya-pradesh-18350-recovered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160517-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जुआ खेलते मध्य प्रदेश के 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 18,350 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जुआ खेलते मध्य प्रदेश के 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 18,350 रुपये बरामद
Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराध रोकथाम और जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगा जुआ खेल रहे मध्य प्रदेश के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,350 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। दोनों मामलों में थाना शहर दादरी में हरियाणा जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एमसी कॉलोनी में चार जुआरी काबू
उप निरीक्षक सुरेंद्र के नेतृत्व में थाना शहर दादरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एमसी कॉलोनी स्थित 27 फुटा रोड के पास एक मकान की खाली जगह पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फ्लैश खेल रहे चार लोगों को काबू किया। उनकी पहचान सुखचैन पटेल निवासी किशनगंज, जिला दमोह, भागचंद कुशवाहा निवासी भैरवा, रामपाल निवासी लालपुरवा, दोनों जिला छतरपुर और मक्खन निवासी करौला, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 12,500 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पीएनबी के पीछे तीन जुआरी पकड़े
दूसरी कार्रवाई उप निरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजाब नेशनल बैंक के पीछे पार्क की खाली जगह पर की। यहां दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान पूर्ण प्रजापति निवासी पुछी, भागीरथ अहिरवार निवासी गुरैया और रामकिशोर कुशवाहा निवासी रमपुरा, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। इनके कब्जे से 5,850 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।