{"_id":"6abb9f1d7d0728d7da05b232","slug":"video-inld-displays-its-strength-at-the-samman-diwas-rally-in-nuh-targets-the-government-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह की सम्मान दिवस रैली से इनेलो ने दिखाई ताकत, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह की सम्मान दिवस रैली से इनेलो ने दिखाई ताकत, सरकार पर साधा निशाना
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर नूंह में हुई सम्मान दिवस रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रो. संपत सिंह ने दावा किया कि नूंह की रैली ने अब तक की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थीं, लेकिन रैली में उमड़ी भीड़ से इनेलो को मिल रहे समर्थन का संकेत मिला है।
उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं और खिलाड़ी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी समस्याओं से परेशान हैं। भाजपा पर आरोप लगाया कि युवाओं को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों और सुविधाओं की कमी है। मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो बनाई जा रही हैं, लेकिन डॉक्टर और अन्य स्टाफ उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने सरकार से नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर यह बताने की मांग की कि कितनी भर्तियां निकाली गईं और कितने युवाओं को रोजगार मिला।
संपत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा तस्करी और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में जमीनों के अधिग्रहण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का होगा और पार्टी की सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।