{"_id":"6abbc3c1cd0837715a0d7c70","slug":"deputation-of-teachers-in-government-schools-extended-until-december-31-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1136379-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 31 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 31 दिसंबर तक बढ़ी
विज्ञापन
- शिक्षक स्थानांतरण अभियान पूरा होने तक बनी रहेगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों को फिलहाल राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, ईएसएचएम, मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्यों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी है। अब ऐसे शिक्षक 31 दिसंबर 2026 तक अपने वर्तमान स्कूलों में कार्यरत रह सकेंगे। हालांकि संबंधित संवर्ग की शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया इससे पहले पूरी हो जाती है तो प्रतिनियुक्ति उसी समय समाप्त हो जाएगी।
विभाग की ओर से 29 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था उन शिक्षकों पर लागू होगी जिन्हें सक्षम प्राधिकारी या मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सरकारी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया था और अभी तक वर्तमान स्कूलों से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पूर्व के आदेश में तय शर्तों के अनुसार ही जारी रहेगी।
शिक्षा विभाग ने यह फैसला विद्यार्थियों की पढ़ाई को देखते हुए लिया है। अधिकारियों के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों को अचानक कार्यमुक्त करने से संबंधित स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती थी। ऐसे में स्थानांतरण अभियान पूरा होने तक मौजूदा व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।