{"_id":"6abbcd805dace0f87601d28d","slug":"five-horticulture-training-programs-in-october-online-applications-open-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1136483-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अक्तूबर में पांच बागवानी प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अक्तूबर में पांच बागवानी प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। बागवानी सीखने के इच्छुक युवाओं और किसानों के लिए अक्तूबर में करनाल के उचानी स्थित उद्यान प्रशिक्षण संस्थान में पांच अलग-अलग प्रशिक्षण होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हरियाणा के किसी भी जिले के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
पहला प्रशिक्षण फल-सब्जियों के प्रसंस्करण, परीक्षण और मूल्यवर्धन पर 5 से 9 अक्तूबर तक होगा। 4 अक्तूबर शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। फल उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण 12 से 16 अक्तूबर तक होगा। इसके लिए 11 अक्तूबर तक आवेदन होंगे। नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण भी 12 से 16 अक्तूबर तक होगा। आवेदन 9 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। संरक्षित खेती, पॉलीहाउस व उसके रखरखाव का प्रशिक्षण 19 से 23 अक्तूबर तक और खुम्ब उत्पादन व तुड़ाई के बाद प्रबंधन का प्रशिक्षण 26 से 30 अक्तूबर तक होगा।आवेदन उद्यान विभाग के प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों के रहने व भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी जबकि बस किराया डीबीटी से मिलेगा।