{"_id":"6a9c0cf40f7e78957409f7de","slug":"video-wild-boars-terrorize-a-hilly-village-in-bhiwani-farmers-panic-as-crops-are-destroyed-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के पहाड़ी गांव में जंगली सूअरों का आतंक, फसलें बर्बाद होने से दहशत में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के पहाड़ी गांव में जंगली सूअरों का आतंक, फसलें बर्बाद होने से दहशत में किसान
भिवानी। क्षेत्र के गांव पहाड़ी के ग्रामीण जंगली सूअरों के आतंक से जूझ रहे हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सूअरों का झुंड फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है।
गांव और आसपास के खेतों व जोहड़ों में 20 से 25 जंगली सूअरों का एक झुंड लगातार घूम रहा है। ये सूअर रात के समय खेतों में घुस जाते हैं। वे किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बेकार हो रही है। सूअरों का व्यवहार हिंसक है। इस कारण ग्रामीण महिलाएं और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी हमले के डर में रहते हैं। शाम के बाद ग्रामीणों का बाहर निकलना भी असुरक्षित हो गया है।
पहाड़ी गांव के ग्रामीण सोमबीर, जयकिशन, महावीर ने बताया कि जंगली सूअर अब रिहायशी मकानों के पास भी आ रहे हैं। लोग रात के समय बाहर निकलने से डरते हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी से जल्द से जल्द वन विभाग की टीम को पहाड़ी गांव भेजने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में देरी हुई और कोई घटना घटी तो लोहारू प्रशासन जिम्मेदार होगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।