फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand to regularize New Defence Colony

Bhiwani News: न्यू डिफेंस कॉलोनी को नियमित करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to regularize New Defence Colony
न्यू डिफेंस कॉलोनी को नियमित करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी 
भिवानी। रोहतक रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी को नियमित करवाने की मांग को लेकर कॉलोनी निवासियों ने आवाज बुलंद की। न्यू डिफेंस कॉलोनी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार और प्रशासन से कॉलोनी के नियमितीकरण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ईश्वर शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में सीवरेज, पेयजल सहित अनेक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं इसके बावजूद अभी तक नियमितीकरण नहीं हुआ। कॉलोनी में करीब 65 प्रतिशत पूर्व सैनिक, सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और वीआईपी सदस्य रहते हैं। निवासी नगर परिषद को म्युनिसिपल इलेक्ट्रिसिटी टैक्स भी देते हैं, जो बिजली निगम द्वारा बिल में जोड़कर वसूला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंजूरी मिलने पर रजिस्ट्रियां शुरू होंगी और सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद चेयरपर्सन, सांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन देकर मांग रखी जा चुकी है लेकिन अनुमति नहीं मिली। बैठक में सूबेदार मेजर ओमप्रकाश, सूबेदार रामबीर, लखपत सिंह, देवेंद्र शर्मा और राजबीर श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed