Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Water shortage in the main waterworks tanks at Tigdana; canal water supply to two of the tanks is available only two days a week.
{"_id":"6a428c2ea26593f54102052a","slug":"video-water-shortage-in-the-main-waterworks-tanks-at-tigdana-canal-water-supply-to-two-of-the-tanks-is-available-only-two-days-a-week-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: गांव तिगड़ाना के मुख्य जलघर टैंकों में पानी की किल्लत, सप्ताह में दो दिन ही मिल रही दो जलघर टैंकों को नहरी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: गांव तिगड़ाना के मुख्य जलघर टैंकों में पानी की किल्लत, सप्ताह में दो दिन ही मिल रही दो जलघर टैंकों को नहरी पानी की आपूर्ति
गांव तिगड़ाना की 20 हजार से अधिक की ग्रामीण आबादी के लिए 1971 में बना जलघर टैंक समय के साथ बदहाल हो चुका है, जिससे ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। गांव की आबादी के लिए नया जलघर भी बना है, मगर उसकी कुछ चुनिंदा बूस्टरों तक ही आपूर्ति मिल रही है। निगाना फीडर से जलघर टैंकों को पानी की आपूर्ति दी जा रही है, मगर ये आपूर्ति सप्ताह भर की बजाए मात्र चार दिन यानी दो दिन एक जलघर तो दो दिन दूसरा जलघर को मिल रही है। ऐसे में जलघर के टैंक पूरी तरह नहीं भर पाते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि पांच दशक पुराने जलघर टैंकों में छह फीट से अधिक मिट्टी (गाद) जमा है, जिसकी वजह से भूमिगत जल यानी चवा भी ऊपर आ चुका है। इससे भी पानी का स्वाद बिगड़ चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि निगाना फीडर की बजाए तिगड़ाना जलघरों तक भूमिगत नई पाइप लाइन डालकर नहरी पानी की आपूर्ति कराई जाए और पुराने टैंकों का जीर्णोंद्धार कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।