{"_id":"6aba4c1695b91121280a8025","slug":"video-congress-protest-in-bhiwani-gyanesh-kumar-symbolically-handcuffed-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को लगाई हथकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को लगाई हथकड़ी
भिवानी। भिवानी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार को बेड़ियों में जकड़ कर मारते पिटते जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि राहुल गांधी तीन साल से कह रहे हैं कि प्रजातंत्र गला घोंट कर संविधान खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें वोट चोरी से बनी हैं। फौजी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, ज्ञानेश कुमार को एक दिन जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुर्सी के लिए श्रीलंका व बांग्लादेश जैसे हालात बना दिये। फौजी ने कहा कि ज्ञानेश गड़बड़ी ना करता तो आज राहुल गांधी देश के पीएम होते और हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार होती। जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम प्रजातंत्र की रखवाली करना होता है, लेकिन चीफ ईसी ने गोरखधंधे से एकतरफा काम कर अपने रोल को कंप्रॉमाइजड किया है। अनिरुद्ध ने कहा कि इससे बड़ा अपराध देश में और कोई नहीं हो सकता। ये सीईसी देशद्रोह है, इसे गिरफ्तार किया जाए। जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि तानाशाह सरकार ने चुनाव आयुक्तों पर कार्रवाई ना होने का कानून बनाया है। अब सभी को पता चल गया कि इसके पीछे मंशा क्या थी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछा जाए कि इन पर किसका और कब से दबाव था। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।