{"_id":"6a4215ff3383cfe28907e8b3","slug":"video-kullu-torch-rally-over-woman-death-regional-hospital-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत पर कुल्लू में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकालकर न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत पर कुल्लू में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकालकर न्याय की मांग
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद एक महिला की हुई मौत को लेकर लोगों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय कुल्लू में बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
समाजसेवी बंटी सराजी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सराज क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 21 जून को क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर में रैली निकालकर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।