फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Over 15,000 crore deposited in BJP's bank accounts in 12 years: Deepender Hooda

12 साल में भाजपा के बैंक खाते में 15 हजार करोड़ से ज्यादा जमा हुए : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Over 15,000 crore deposited in BJP's bank accounts in 12 years: Deepender Hooda
भिवानी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 12 साल में भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी बन गई और उसके बैंक खाते में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विकास हुआ तो भाजपा के बैंक खाते और कैश का विकास हुआ।
विज्ञापन

वे रविवार को लोहारू में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार झूठ, फूट और लूट की नीति पर चल रही है और झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का दिल जीतकर नहीं बल्कि चुनाव आयोग से मिलीभगत कर जुगाड़ से बनी है इसलिए जनता से किए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी में इस बार बारिश नहीं होने से सूखे के हालात हैं और किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने भिवानी को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष गिरदावरी कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान और नौजवान समेत हर वर्ग को धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को एमएसपी दिलाने समेत अनेक वादे किए थे लेकिन दो साल बाद भी किसान को फसल की बिजाई के लिए समय पर डीएपी नहीं मिल रही और एमएसपी भी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद का वादा कर रहे हैं जबकि हरियाणा की मंडियों में बाजरा आ चुका है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बाजरे की एमएसपी 2900 रुपये है लेकिन मंडियों में यह करीब 1900 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, विधायक राजबीर फरटिया, विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी, अनिल मान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर राजपाल और उमेश भारद्वाज मौजूद रहे।

भाजपा के वादों पर उठाए सवाल
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को एमएसपी दिलाने समेत अनेक वादे किए थे लेकिन दो साल बाद भी किसान को फसल की बिजाई के लिए समय पर डीएपी नहीं मिल रही। हरियाणा की मंडियों में बाजरा 2900 रुपये की एमएसपी के मुकाबले करीब 1900 रुपये में बिक रहा है।


देवीलाल स्टेडियम से अनाज मंडी तक निकाला जुलूस
लोहारू। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले देवीलाल स्टेडियम के पास से अनाज मंडी तक जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। वाहनों की संख्या अधिक होने से सड़कों पर लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर जुलूस का फूल-मालाओं और पगड़ियां पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed