{"_id":"6a8d842731eeaca9fe031646","slug":"video-two-day-district-level-cultural-festival-organized-in-bhiwani-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का रंगारंग आगाज, सांस्कृतिक एवं कला उत्सव में 7 खंडों के 450 बच्चे दिखा रहे भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का रंगारंग आगाज, सांस्कृतिक एवं कला उत्सव में 7 खंडों के 450 बच्चे दिखा रहे भागीदारी
भिवानी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करने की दिशा में कार्य करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा भिवानी में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। स्थानीय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हुआ।
इस आयोजन का थीम हरियाणा की संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण विषय पर रहा। इस आयोजन में चार विधाएं समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागिनी व स्किट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ मंगलवार को भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के तौर पर कैरू बीईओ महेंद्र सिंह गिल, लोहारू बीईओ विजय प्रभा, बवानीखेड़ा बीईओ सतेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी कौशिक ने किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सैनी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. आनंद वर्धन शर्मा, रवि शर्मा, डा. रेखा, डा. रचना, डा. सविता, प्राचार्य सुनील जैन, राकेश रोहिल्ला, मनीष यादव, शैलेस शर्मा, कमल शर्मा, सुनीता श्योराण, मोतीलाल, लियाकत अली, हरीश, ज्योति शेखावत, बबीता रॉय, सुंधाशु शर्मा, कोमल सोनी रहे। वही मंच का संचालन प्रवक्ता मीनाक्षी कौशिक व शीतल शर्मा ने किया। दो दिनों तक चलने इस कला और सांस्कृतिक समारोह में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक हरियाणवी व क्षेत्रीय परिधानों में देशभक्ति, लोक कला और संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रांगण में विभिन्न विधाओं की कलाकृतियों और रंगोली प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने पहुंचे दर्शकों व अतिथियों ने काफी सराहा।
पहले दिन 5वीं कक्षा से 8वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों के भीतर अपार प्रतिभा छिपी हुई है। ऐसे दो दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा विभाग का निरंतर प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ कला और संस्कृति के मंच पर भी बच्चों को अपनी कला निखारने का पूरा अवसर मिले। सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।