फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees expressed outrage against the privatization of electricity distribution.

Bhiwani News: बिजली वितरण के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Employees expressed outrage against the privatization of electricity distribution.
भिवानी। हरियाणा के सरकारी बिजली वितरण तंत्र को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के खिलाफ बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं में रोष बढ़ गया है। गुरुग्राम और नूंह राजस्व जिलों में निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को समानांतर विद्युत वितरण लाइसेंस दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

इसे कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात करार देते हुए हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। आंदोलन के पहले चरण के तहत रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में विधायकों को ज्ञापन सौंपकर उनसे चालू विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद 31 अगस्त को सभी सब-डिवीजनों पर प्रस्ताव से संबंधित प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 3 सितंबर 2026 को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के समक्ष विशेष अपील और जनसुनवाई के दौरान शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में रविवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक स्थानीय बीटीएम रोड स्थित बिजली घर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा पावर कॉरपोरेशन एससी-बीसी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बराड़ ने की।

बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों ने भिवानी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को मांगपत्र सौंपे। कर्मचारियों ने विधायकों से मांग की कि वे गुरुग्राम और नूंह राजस्व जिलों में निजी कंपनी को समानांतर विद्युत वितरण लाइसेंस दिए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ चालू विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed