{"_id":"685015feb6d8db4b6a09d7b1","slug":"video-patients-have-to-wait-for-a-long-time-for-examination-at-the-ultrasound-center-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मरीजों को जांच के लिए करना पड़ रहा एक माह का इंतजार, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मरीजों को जांच के लिए करना पड़ रहा एक माह का इंतजार, लोगों को हो रही परेशानी
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच करने का भार एक चिकित्सक के कंधे पर है। इस कारण मरीजों को जांच करवाने के लिए एक माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्थित केंद्र के बाहर सुबह से शाम तक स्टाफ सदस्य आवाज लगाता रहता है कि गर्भवती महिला की जांच पहले होगी बाकी अपना नंबर लगवा लो लेकिन मरीजों की पर्ची पर नंबर ऐसा लगता है कि मरीज को एक माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीज केंद्र के बाहर लगी कुर्सियों पर तीन से चार घंटे बैठ कर इंतजार करते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिला व बुजुर्गों को करनी पड़ रही है। बता दें कि अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 350 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच करवाने पहुंचते हैं। लेकिन एक दिन में जांच सिर्फ 60 से 70 मरीजों की होती है। इसमें से 25 से 30 गर्भवती महिलाएं व 15 से 20 वॉर्डों में दाखिल मरीज होते हैं। इसके अलावा बचे हुए मरीजों को पांच दिन से लेकर एक माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। समय से जांच नहीं होने के कारण मरीजों को महंगे दाम पर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जांच करवानी पड़ रही है। वहीं, रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के बाद तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इस कारण मरीज जांच केंद्र के बाहर ही पेट दर्द से कराहते रहते हैं। गर्भवती महिलाओं को छोड़ कर बाकी सभी मरीजों का नाम दर्ज कर आगे की तारीख पर जांच के लिए बुलाया जाता है। इस बारे में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर एक रेडियोलॉजिस्ट है। वहीं, अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन 300 से पार जाती है लेकिन रोजाना औसतन 60 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। इस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।