{"_id":"6a9697b7d3895dedfd059bf0","slug":"video-government-effigy-burnt-in-bhiwani-employees-angry-over-non-implementation-of-agreement-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में फूंका सरकार का पुतला, समझौता लागू न होने से कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में फूंका सरकार का पुतला, समझौता लागू न होने से कर्मचारियों में रोष
13 मई को राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के लागू न होने के विरोध में भिवानी में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुई इस हड़ताल के समर्थन में उतरे कर्मचारियों ने वैश्य कॉलेज के सामने सरकार का पुतला फूंककर उग्र विरोध जताया।
कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 13 मई को हुए समझौते में सरकार ने 22 में से 17 मांगों को संवैधानिक तौर पर स्वीकार करते हुए 30 जून तक लागू करने का आश्वासन दिया था। हालांकि जून और जुलाई बीत जाने के बावजूद इन्हें लागू नहीं किया गया। सफाई एवं अग्निशमन विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।
भत्ते 5,000 रुपये जोखिम भत्ता और 7,500 रुपये वर्दी भत्ता लागू करना। अग्निशमन विभाग के दो शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और स्थायी सरकारी नौकरी देना।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बजाय पुलिस और प्रशासनिक दबाव से कूड़ा उठवाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद शहरों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान सुखदर्शन सरोहा, किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश और कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सीवरेज सफाई के दौरान कई कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है, लेकिन सरकार उनके वंशजों को स्थायी रोजगार देने से पीछे हट रही है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।