Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Stalls showcasing development schemes were set up at the Municipal Council office; MLA Ghanshyam Saraf inspected the stalls during the 'Seva Setu' camp.
{"_id":"6ab54472cb413fe32a069a42","slug":"video-bhiwani-stalls-showcasing-development-schemes-were-set-up-at-the-municipal-council-office-mla-ghanshyam-saraf-inspected-the-stalls-during-the-seva-setu-camp-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: नगर परिषद कार्यालय में लगी विकास योजनाओं की स्टॉलें विधायक घनश्याम सर्राफ ने सेवा सेतू शिविर में किया स्टॉलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: नगर परिषद कार्यालय में लगी विकास योजनाओं की स्टॉलें विधायक घनश्याम सर्राफ ने सेवा सेतू शिविर में किया स्टॉलों का निरीक्षण
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में सेवा सेतु शिविर में 19 विभागों की स्टॉलें लगे जिनमें लोगों को जागरूक करने के लिए कर्मचारी भी मौजूद रहे। मगर शिविर के दूसरे दिन स्टॉलों पर लोग नदारद रहे। वीरवार सुबह 10 बजे से ही स्टॉलों पर कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। परिवार पहचान पत्र, ग्रामीण रोजगार, बैंक ऋण, सौर ऊर्जा, सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अन्य संबंधित सरकारी योजनाओं की स्टॉलें लगी। इसमें खासकर लाडो लक्ष्मी योजना, रेडक्रॉस से जुड़ी योजनाओं और बागवानी विभाग की स्टॉलें प्रमुख रही, जिसमें लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की राह आसान करने का दावा किया गया। दिनभर नगर परिषद गलियारे में कर्मचारी कंप्यूटर और योजनाओं से जुड़े जागरूकता पंपलेट लेकर बैठे रहे, मगर कई स्टॉलों पर तो दिनभर में एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा, जबकि कुछ स्टॉलों पर लोगों ने रुझान दिखाया। शिविर के दूसरे दिन विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे। जिन्होंने फोटो स्टॉलों का अवलोकन करने के दौरान फोटो भी खिंचवाया। मगर विधायक के लौटने के साथ ही उनके साथ जुटे लोग भी चले गए। हालांकि विधायक इस मौके पर 15 से 20 मिनट रुके। उन्होंने स्टॉलों पर बैठे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए, लेकिन जिन लोगों के लिए ये स्टॉलें लगी तो उनका कर्मचारी दिनभर इंतजार करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।