Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Better workplace facilities for advocates at Loharu Bar; foundation stone laid for new additional chambers
{"_id":"6af4293c378829c3d3028518","slug":"video-better-workplace-facilities-for-advocates-at-loharu-bar-foundation-stone-laid-for-new-additional-chambers-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू बार में अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर कार्यस्थल की सुविधा, नए अतिरिक्त चैंबरों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू बार में अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर कार्यस्थल की सुविधा, नए अतिरिक्त चैंबरों का शिलान्यास
भिवानी। लोहारू बार में हरियाणा उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, पंजाब एवं तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट एवं जिला भिवानी के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस कुलदीप तिवारी ने लोहारू न्यायिक परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनाए जाने वाले नए अतिरिक्त चैंबरों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर तीनों न्यायाधीशों ने न्यायिक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि लोहारू में नए चैम्बरों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यहां के अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश कोई भगवान नहीं होते, बल्कि वे भगवान की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले सामान्य इंसान हैं। न्यायिक अधिकारियों की तरह ही अधिवक्ताओं के लिए भी अच्छे और सुविधाजनक चैम्बरों का होना आवश्यक है, ताकि उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में न्यायाधीशों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।