Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Smoldering piles of city waste leave the system choked in smoke, AQI reaches 326

Bhiwani News: शहर से कूड़े के सुलग रहे ढेर से धुआं-धुआं हुई व्यवस्था, एक्यूआई 326 तक पहुंचा

Thu, 12 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Smoldering piles of city waste leave the system choked in smoke, AQI reaches 326
शहर के नेहरू पार्क की दीवार के साथ मेडिकल स्टोर मार्केट में कूड़े को लगाई आग से उठ रहे धुएं को
भिवानी। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। बुधवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 326 पहुंचने के साथ ही रेड जोन में आ गया। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर सुलगने से जहरीला धुआं आबोहवा में घुल रहा है। इसके अलावाप ग्रेप तीन की पाबंदियों के बावजूद चल रही गतिविधियां भी प्रदूषण बढ़ा रही हैं। फिलहाल नगर परिषद अधिकारी भी कूड़ा जलाने के मामलों में अभी तक कोई जुर्माना नहीं कर पाई है। बुधवार को तीन दिन बाद शहर से करीब तीन टन कचरे के ढेरों का उठान कराया गया। इससे पहले सुबह शहर के कई जगहों पर कूड़े के ढेर से आग की लपटें और धुआं भी उठता दिखा।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में बुधवार सुबह भ्रमण के लिए पहुंचे यशपाल तंवर, विजय तंवर, परवीन शर्मा, राजेश शर्मा, नितिन लाल, राजवीर शर्मा, नरेंद्र श्योरान, बिट्टू कोच व पूनम शर्मा ने बताया कि पार्क की दीवार के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल के सामने दवा मार्केट बनी है। दवा मार्केट की दुकानों का कूड़ा नेहरू पार्क के पिछले हिस्से की दीवार के साथ डालकर उसे आग लगाई जा रही है। दवा मार्केट से निकलने वाली दवाइयां व ठोस कचरे में आग लगाने की वजह से जहरीला धुआं पार्क में फैल रहा है। जिसकी वजह से यहां भ्रमण करने पहुंच रहे लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं कूड़ा दिनभर यहां सुलगता रहता है, जिससे काफी दूर तक हवा में प्रदूषण का जहर घुल रहा है। उनका कहना है कि कूड़ा जलाने से रोकने के लिए भी यहां कोई नहीं है, ना ही कूड़ा जलाने पर किसी पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन::::
नगर परिषद के सेनेट्री इंस्पेक्टर को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे नियमित रूप से कूड़ा उठान कार्य सुनिश्चित करें। इसके अलावा अगर शहर में कहीं पर भी कूड़े को जलाया जा रहा है तो संबंधित पर जुर्माना व कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिस पर शहरवासी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरबीर सिंह जिला नगर आयुक्त नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed