{"_id":"6af4c992b8eef0047e0537bd","slug":"a-special-lok-adalat-will-be-held-in-all-sessions-divisions-of-the-district-on-november-21-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159891-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले की सभी सत्र डिवीजन में 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले की सभी सत्र डिवीजन में 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत
Thu, 12 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 21 नवंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सत्र डिवीजन के न्यायिक न्यायालय परिसर भिवानी सहित उपमंडल सिवानी, लोहारू और तोशाम में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल संचालन और मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में न्यायिक अधिकारियों के साथ पैनल अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। न्यायालय परिसर में गठित बेंचों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम डॉ. संजीव आर्या, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अट्रेजा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शर्मा और सीजे (जेडी)-सह-जेएमआईसी अंतरप्रीत सिंह की बेंच भी मामलों की सुनवाई करेगी।
इसके अतिरिक्त सिवानी में एसीजे (एसडी)-सह-एसडीजेएम धर्मपाल, लोहारू में एसीजे (एसडी)-सह-एसडीजेएम देवेन्द्र सिंह-प्रथम व एसीजे (जेडी)-सह-जेएमआईसी अजय पाल सिंह मल्ही और तोशाम में एसीजे (एसडी)-सह-एसडीजेएम सुनील कुमार की बेंच भी मामलों की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चिन्हित मामलों को सुनवाई के लिए लिया जाएगा। संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा आपसी समझौते के माध्यम से अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करवाएं।