Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car runs over couple on a scooter, female teacher dies

Bhiwani News: कार ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, महिला टीचर की मौत

Thu, 12 Nov 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Car runs over couple on a scooter, female teacher dies
मृतक सोनिया  का फाइल चित्र
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव खरक के समीप मंगलवार देर रात को एक कार ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के समय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी वहां से गुजर रहे थे। जज के काफिले में पायलेट गाड़ी ने घायलों को भिवानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया था। वहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव खरक कलां निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई का बेटा 37 वर्षीय हितेश व हितेष की 32 वर्षीय पत्नी सोनिया मंगलवार को मंदिर में पूजा के लिए गए थे। पूजा के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरक कलां बस स्टैंड के समीप स्कूल के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान नंबर की कार भिवानी से रोहतक की तरफ आ रही थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल हितेश और उसकी पत्नी सोनिया को भिवानी के रोहतक रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सोनिया को मृत घोषित कर दिया और हितेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। परिवार ने घायल हितेश को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरक कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सीताराम ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत होने व पति घायल होने की सूचना मिली थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतका के पति हितेश के भाई मुकेश की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।
-----------------------------------------------------------------------

पति ट्रांसपोर्ट में करता है नौकरी, महिला निजी स्कूल में थी टीचर
गांव खरक निवासी जयप्रकाश ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल उसका भतीजा हितेश ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी सोनिया गांव कलिंगा स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटी और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी की करीब 13 साल, दूसरी बेटी करीब 11 साल व छोटे बेटे की उम्र मात्र सात साल है। दोनों ही प्राइवेट नौकरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा के वक्त कार चालक नशा कर गाड़ी चला रहा था।
----------------------------------------------------------------------
हाई कोर्ट के जज के काफिले की पायलेट गाड़ी ने घायलों को पहुंचाया था अस्पताल
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट एवं जिला भिवानी के प्रशासनिक जज जस्टिस कुलदीप तिवारी मंगलवार को लोहारू पहुंचे थे। यहां अधिवक्ताओं के लिए नए अतिरिक्त चैंबरों की आधारशिला रखी गई थी। लोहारू से चंडीगढ़ वापसी के दौरान मंगलवार देर शाम करीब सवा सात बजे गांव खरक बस स्टैंड के पास न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने सड़क हादसे को देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और अपनी पायलट गाड़ी को भी रोका। भिवानी के एडीजे डॉ. संजीव आर्य के ट्रांसलेटर गोपाल अग्रवाल ने बताया कि न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी ने पायलट गाड़ी के चालक को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने को कहा। घायलों को जस्टिस की पायलट गाड़ी भिवानी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया वहीं गंभीर हालत में उसके पति को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed