Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials must ensure that all eligible citizens are included in the electoral roll: Monika

अधिकारी सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें : मोनिका

Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure that all eligible citizens are included in the electoral roll: Monika
भिवानी। रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ को उपलब्ध मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप, ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने एसआईआर के दौरान नए पंजीकरण के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र और घोषणा पत्र जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

मोनिका मलिक ने निर्देश दिए कि अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाइन के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित पात्र मतदाताओं के नाम भी अंतिम मतदाता सूची में 20 नवंबर तक शामिल करवाना सुनिश्चित करें। जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में प्रपत्र वापस नहीं मिलने के कारण उनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए, वे अब दोबारा आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं की बूथवार सूची संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों में दोबारा प्रदर्शित की जाए। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी पठनीय पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। सूची में नाम शामिल न होने के संभावित कारणों का भी उल्लेख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर वोटर कार्ड से वंचित रहे ऐसे मतदाताओं से संपर्क करेंगे और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से उन्हें प्रपत्र भरने एवं जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। बेघर व्यक्तियों के मामले में, यदि कोई निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो बीएलओ की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट को निवास प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता अपने पुराने ईपीआईसी नंबर के माध्यम से ईसीआईएनईटी ऐप अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन भर सकते हैं। इस दौरान इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार व एसडीएम लोहारू मनोज दलाल सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed