{"_id":"6af4ca72d7cafdfdd2012b47","slug":"one-accused-arrested-for-stealing-medicines-by-breaking-a-hole-in-the-wall-of-a-sealed-shop-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159913-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सील की गई दुकान की दीवार में सेंध लगाकर दवाइयों की चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सील की गई दुकान की दीवार में सेंध लगाकर दवाइयों की चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सील की गई दुकान की दीवार में सेंध लगाकर नशीली व गर्भपात करने वाली दवाइयों की चोरी करने के मामले में सिवानी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से दवाइयां बरामद की हैं वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
एमटीपी एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी तथा औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार चार अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मंढोली खुर्द के मुख्य चौक पर स्थित दो दुकानों पर जांच की थी। दोनों दुकानों में अवैध चिकित्सा गतिविधियां किए जाने तथा नशीली एवं गर्भपात करने वाली एमटीपी किट बेचने की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
जांच के दौरान एक दुकान का मालिक नवीन कुमार निवासी मंढोली खुर्द मौके से भाग गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया था। इसके बाद 7 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि 6 अगस्त की रात को सील की गई दुकान के साथ लगती दुकान में लगे लोहे के जंगले को तोड़कर नशीली एवं गर्भपात करने वाली एमटीपी किट चोरी कर ली गई हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पूरी घटना की वीडियोग्राफी की। 8 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर दोनों सील की गई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के अंदर की दीवार में लगभग 2 बाई 2 फीट का छेद पाया गया। दीवार में ईंटें हटाकर सेंध लगाई गई थी तथा दूसरी तरफ भी इसी आकार का छेद बनाकर रास्ता तैयार किया गया था। इस रास्ते के माध्यम से सील की गई दुकान में रखी नशीली एवं गर्भपात करने वाली एमटीपी किट चोरी की गई थीं। इस संबंध में थाना सिवानी में अभियोग दर्ज किया था। 10 नवंबर को थाना सिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी झुप्पा के मुख्य सिपाही मनजीत ने कार्रवाई करते हुए दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने की वारदात में शामिल आरोपी नवीन कुमार निवासी मंढोली खुर्द जिला भिवानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी नवीन कुमार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।