{"_id":"676aec0480ce174a02079bf3","slug":"education-board-announces-public-portal-for-sushila-and-rakesh-smriti-award-bhiwani-news-c-21-hsr1027-531154-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के लिए दोबारा खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड ने सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के लिए दोबारा खोला पोर्टल
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 में संचालित करवाई गई परीक्षाओं के दौरान नकल उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापक अध्यापिकाएं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अध्यापकों को सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा एक और अवसर देते हुए लिंक को दोबारा 27 दिसंबर से खोला जा रहा है। इच्छुक वेब एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रत्येक वर्ष नकल उन्मूलन अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले जिलास्तर पर 1 अध्यापिका एवं 1 अध्यापक को क्रमश: सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, डीएलएड की परीक्षाओं के लिए सुशीला एवं राकेश स्मृति पुरस्कार के लिए जिलास्तर पर 1 अध्यापक एवं 1 अध्यापिका का निर्धारित मानदंड के अनुसार चयन किया जाना है। नकल उन्मूलन में अहम भूमिका निभाने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संबंधित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं 27 जनवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध वेब एप्लीकेशन लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा वेब एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से पहले ही आवेदन किया हुआ है उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित तिथि उपरांत किसी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।