Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
The Gandhi family has fallen from the sky to the ground; there is no greater example of democracy than this: Anil Vij
{"_id":"6ac7a3c54acbd47e75017f91","slug":"video-the-gandhi-family-has-fallen-from-the-sky-to-the-ground-there-is-no-greater-example-of-democracy-than-this-anil-vij-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्श से फर्श पर आ गया गांधी परिवार, लोकतंत्र का इससे बड़ा उदाहरण नहीं-अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्श से फर्श पर आ गया गांधी परिवार, लोकतंत्र का इससे बड़ा उदाहरण नहीं-अनिल विज
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गांधी परिवार, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि अपनी गलत सोच और नीतियों के कारण कभी अर्श पर रहने वाला गांधी परिवार आज फर्श पर आ चुका है, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का उदाहरण है।
राहुल गांधी के दिल्ली प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए विज ने पूछा कि क्या उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने कहा, अगर आयोग ने इंकार किया होता तो विरोध का हक बनता था, लेकिन बिना आवेदन दिए प्रदर्शन करना केवल एक तमाशा है। देश अब कागजी दावों के बजाय सबूत मांग रहा है। उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष सांसदों को बड़े होटलों में खाना खिलाकर सड़कों पर बैठाने ले जाता है।
वहीं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए विज ने कहा कि विपक्षी दल सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं पर प्रहार कर रहे हैं। विज ने दोटूक कहा, अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है, तो फिर एजेंसियों से डर कैसा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।