फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction material on Railway Road for a week, people troubled

Ambala News: रेलवे रोड पर एक सप्ताह से निर्माण सामग्री, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Construction material on Railway Road for a week, people troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। शहर। रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे रोड पर प्रस्तावित चौक निर्माण के लिए डाली गई सामग्री से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। करीब एक सप्ताह से सड़क पर रेत और बजरी के ढेर पड़े हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है।

इस व्यस्त मार्ग पर निर्माण सामग्री के कारण सड़क का दायरा सिमट गया है। वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती है। इससे आसपास की दुकानें प्रभावित हो रही हैं और कारोबार पर असर पड़ रहा है। सड़क पर फैली रेत से दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हुए हैं। रात के समय अंधेरे में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। वाहन चालक रूपेश, गीतिका, सुखविन्द्र कौर, कपिल, कृष, पारूल और रोहित ने बताया कि सड़क पर पड़ी रेत उनके लिए खतरा बन गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि निर्माण कार्य में देरी है, तो सामग्री तुरंत हटाई जाए या काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

चौक के निर्माण का काम ठेकेदार को सौंपा गया है। उसे जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।
— रजत मलिक, चेयरमैन, नगरपालिका बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed