{"_id":"6ac6b3158049bf91070e3239","slug":"teach-students-first-aid-techniques-ambala-news-c-36-1-amb1001-170844-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस के नए स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने रेड क्रॉस के मूल सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता और निस्वार्थ सेवा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि यूथ रेड क्रॉस युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। समन्वयक डॉ. राकेश ने आगामी गतिविधियों से रूपरेखा साझा की। संवाद
विद्यार्थियों को तैराकी, जल-सुरक्षा की दी जानकारी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में बुधवार को फिट इंडिया अभियान के तहत फिट इंडिया स्पोर्ट्स सेशन का आयोजन किया गया। इसमें योर फिटनेस, इन डीप वाटर विषय पर व्याख्यान हुआ। एनआईएस स्विमिंग कोच सुमित दलाल और प्रशिक्षक युधवीर ने विद्यार्थियों को तैराकी, जल-सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तैराकी संपूर्ण स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए बेहद प्रभावी है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस नैन व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का समापन फिट माइंड, फिट बॉडी, फिट नेशन के संदेश के साथ हुआ। संवाद
सेवा ज्योति यात्रा में टीमों ने किया सराहनीय प्रदर्शन
अंबाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन, सिटी में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सनातन धर्म (एसडी) महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस और एनएसएस टीमों ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा के निर्देशानुसार और डॉ. निरवैर मल्ली, डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. आरती अरोड़ा व डॉ. छवि किरण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने यात्रा में सेवा और अनुशासन का परिचय दिया। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध मजबूत होता है। संवाद
विज्ञापन
किताबी ज्ञान के साथ संचार कौशल व नेतृत्व क्षमता जरूरी : अलका शर्मा
अंबाला। एसडी कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से बैज समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नव-गठित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्राचार्या ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में किताबी ज्ञान के साथ संचार कौशल व नेतृत्व क्षमता जरूरी है। संयोजिका डॉ. छवि किरण ने विद्यार्थियों को करियर लक्ष्यों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। इस दौरान सेल की पिछली गतिविधियों व भावी कार्ययोजना पर पीपीटी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी, प्रीति व वाणिज्य विभाग के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
भाषण प्रतियोगिता में दीपांशी व भवदीप प्रथम
अंबाला सिटी। सोहनलाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर-विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 21 और सीनियर वर्ग की 20 टीमों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएस नैन और विशिष्ट अतिथि आरएन मित्तल रहे। निर्णायक मंडल में डीएवी कॉलेज से डॉ. रेखा, डॉ. अश्विनी और रचना शामिल रहीं। सीनियर वर्ग में डीएवी बराड़ा की दीपांशी प्रथम, तुलसी पब्लिक स्कूल की अंशिका द्वितीय और डीएवी यमुनानगर के आर्यन कपूर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में डीएवी यमुनानगर के प्रभदीप ने पहला, डीएवी बराड़ा की किंजल ने दूसरा और तुलसी पब्लिक की डॉयल ने तीसरा स्थान पाया। संवाद
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में काश्वी रहीं अव्वल
अंबाला सिटी। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसए जैन (पीजी) कॉलेज में एनएसएस, रोड सेफ्टी क्लब, वाईआरसी और कॉमर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सड़क एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में काश्वी ने प्रथम, प्राची शर्मा ने द्वितीय और मुस्कान सखूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. विनीत जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। वहीं, साइबर सेल के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। संवाद
करियर निर्माण के लिए डिग्री के साथ कौशल विकास भी जरूरी : डॉ. शशि खुराना
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर काउंसलिंग सेल की ओर से स्नातक के बाद करियर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. शशि खुराना ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास भी आवश्यक है। समन्वयक डॉ. पूजा बैरागी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रितु चांदना ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। संवाद
छात्रों को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी
शहजादपुर। एमआरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, नारायणगढ़ के तत्वावधान में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लीगल एड पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार जोली ने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना कानून का मुख्य उद्देश्य है। शोषण की स्थिति में चुप न रहकर शिक्षकों या परिजनों को सूचित करें। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव, अध्यापिका मोनिका गुप्ता, सरोज बाला व पी.एल.वी. मंजीत मौजूद रहे। संवाद