Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Angry farmers protest; CM's effigy burnt over delays in paddy procurement and portal verification at the mandi.
{"_id":"6ac25a574e324f21990166ef","slug":"video-angry-farmers-protest-cms-effigy-burnt-over-delays-in-paddy-procurement-and-portal-verification-at-the-mandi-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसानों का प्रदर्शन, मंडी में धान खरीद और पोर्टल सत्यापन में देरी पर फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए किसानों का प्रदर्शन, मंडी में धान खरीद और पोर्टल सत्यापन में देरी पर फूंका सीएम का पुतला
अंबाला। धान की फसल कटाई के बीच मंडियों में गेट पास न कटने और खरीद सीमा घटाने से आक्रोशित किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। हरियाणा किसान-मजदूर मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के आह्वान पर रविवार को कैंट के मोहड़ा स्थित अनाजमंडी में मार्केट सचिव कार्यालय के समक्ष किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
बीकेयू प्रवक्ता मंजीत सिंह ने कहा कि किसानों ने महीनों पहले मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, लेकिन मंडियों में फसल पहुंचने के बावजूद सत्यापन न होने से गेट पास अटके पड़े हैं। इसके अलावा धान खरीद की सीमा 30-33 क्विंटल से घटाकर 24 क्विंटल प्रति एकड़ करना किसानों पर सीधा अत्याचार है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पोर्टल की खामियों को दूर कर 24 क्विंटल की कैपिंग तुरंत नहीं हटाई, तो किसान-मजदूर मोर्चा से जुड़े 15 संगठन मिलकर राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।